5:16 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

घर में सो रही महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म

घर में बच्चों के साथ सो रही थी पीड़िता
दो अन्य साथियों को साथ लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप
सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस को सौंपा आरोपी

उघैती,
घर में बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ गन प्वाइंट पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी अपने तीन साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ था,जिसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है।
घटना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात की है। गांव निवासी महिला का पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है, और वह घर पर बच्चों के साथ रहती है। आरोप है, रात में करीब दो बजे गांव निवासी धर्मवीर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर की दीवार फांदकर दाखिल हो गया। उसके साथ जबरदस्ती की,तो महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके सीने पर तमंचा रखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो गांव के लोग जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम को आरोपी सौंप दिया। सुबह थाने पहुंची पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर उसको मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस अन्य दो साथियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस