महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के उपलक्ष में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 के छात्रों द्वारा चंद्रयान- 3 का मॉडल बनाकर उसके विषय में बताया गया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की सबसे ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस उपलब्धि के साथ, भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया है और यह दर्शाता है कि अंतरिक्ष अन्वेषण और विकास की दिशा में भारत का विकास सही दिशा में है। इसी के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण भी प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात वाटिका एक और दो के विद्यार्थियों द्वारा भी मॉडल बनाकर चंद्रयान-3 के ऊपर मनमोहक कविताएं प्रस्तुत की गई। इस प्रार्थना सभा का आयोजन विद्यालय के शिक्षक निर्मल कुमार तथा अनीता राठौर के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य जी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी। 



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



