आज दिनांक 23-08-2025 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के ग्राउण्ड में द्वितीय अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरुष),कबड्डी जिमनास्टिक,फेसिंग,खोखो प्रतियोगिता वर्ष 2025 का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी श्री देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स श्री इन्द्रजीत सिंह तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
इस प्रतियोगिता का प्रथम मैच खो-खो पुरूष वर्ग में मेजबान जनपद बदायूँ एंवं जनपद रामपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ 42-0 से विजयी रहा।
प्रतियोगिता का द्वितीय मैच खो-खो पुरूष वर्ग का जनपद बरेली व जनपद शाहजहाँपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद शाहजहाँपुर 12-10 से विजयी रहा ।
प्रतियोगिता का तृतीय मैच खो-खो पुरूष वर्ग का जनपद पीलीभीत व जनपद शाहजहापुरँ के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत 11-05 से विजयी रहा।
कबड्डी पुरुष वर्ग
प्रथम मैच जनपद बरेली व जनपद बिजनौर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बिजनौर 28-12 से विजयी रहा। द्वितीय मैच जनपद मुरादाबाद व जनपद शाहजहाँपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद मुरादाबाद 25-01 से विजयी रहा।
कबडडी महिला वर्ग
प्रथम मैच का जनपद रामपुर व जनपद बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बरेली 14-03 विजयी रहा। द्वितीय मैच का जनपद शाहजहाँपुर व जनपद अमरोहा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद शाहजहाँपुर 12-05 विजयी रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



