1:07 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – नरऊ के ग्रामीण स्वास्थ्य शिक्ष, सड़क, शुद्ध जल के अभाव में नरक वासियों जैसी जिंदगी जी रहे – ओमकार सिंह*।**

*

उझानी 14 अगस्त।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 54 वें दिन तेजेंद्र पाल कश्यप मुन्नालाल जाटव ,राजा राम जाटव जगदीश जाटव, और नेपाल सिहं सोलंकी बैठे ,सांय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर ओमकार सिंह ने कहा कि इस नगर पालिका उझानी के दूषित पानी से नरऊ ,मलिकपुर, अचौरा और मिहीलाल नगला चारों गांव के ग्रामीण स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं सड़कें बदहाल है खाने के लिए अन्न का अभाव है फसलें पानी से डूबी रहती है और शुद्ध पेयजल का अभाव है इसी कारण से सभी ग्रामवासी जब तक गंदे पानी के नाले का डायवर्जन भैंसोरा नदी नहीं तक नहीं होता तब तक धरना प्रदर्शन , सत्याग्रहऔर क्रमिक अनशन पर बैठे रहेंगे।

धरना स्थल पर इगलास हुसैन, वीरपाल यादव, विनोद यादव, योगेंद्र सोलंकी, कमल प्रताप , दिनेश, सुखराम ,राजपाल मुनेंद्र पाल सिंह ,महेंद्र ,छोटेलाल मुंशीलाल ,अरुण कुमार ,भजनलाल धर्मपाल, सुखबीर, राघवेंद्र सिंह सोलंकी, फूल सिंह, प्रवेश कुमार कुणाल, वेदपाल, बलवीर, अनुराग सोलंकी ,मानिकचंद, बेचेंलाल ,आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस