मुख्य विकास अधिकारी ने केशव कुमार ने मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले सीएम डैशबोर्ड के 87 कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए पाया कि जुलाई 2025 की प्रगति में जनपद के 55 कार्यक्रमों में ए श्रेणी, 01 कार्यक्रम में बी श्रेणी, 06 कार्यक्रमों में सी श्रेणी तथा 02 कार्यक्रमों में डी श्रेणी प्राप्त हुई है। 87 में से 23 कार्यक्रम जनपद से संबंधित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा कर रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें।उन्होंने मुख्य प्रदर्शन घटक (केपीआई) पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



