10:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी भाजपा – राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं :- भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता ने बताया दिनांक 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी, जिला संगोष्ठी, विभाजन से प्रभावित नागरिकों का सम्मान एवं मौन जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बीएल वर्मा और पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री पूरनलाल लोधी रहेंगे।

कार्यक्रम विवरण (1) :-
विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन।
समय- सांय 04:00 बजे
स्थान – बदायूं क्लब।

कार्यक्रम विवरण (2) :-
जिला संगोष्ठी एवं विभाजन से प्रभावित नागरिकों का सम्मान।
समय – सांय 04:15 बजे
स्थान – बदायूं क्लब।

कार्यक्रम विवरण (3) :-
मौन जुलूस
रूट मैप – बदायूं क्लब से परशुराम चौक तक।
समय – सांय 05:00 बजे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.