10:22 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

थाना बिल्सी पुलिस द्वारा दिनांक 06.08.24 को वादिनी श्रीमती राममूर्ति पत्नी नेक्सूराम निवासी ग्राम बधौली मजरा हैबतपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूं द्वारा लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 0398/24 धारा 137(2) बी0एन0एस0 बबात अपनी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को अभियुक्तगण 1. हरविलास पुत्र जसवीर निवासी ग्राम बधौली थाना बिल्सी जिला बदायूं उम्र-28 वर्ष 2. प्रेमपाल पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम भीमपुर गौरिया थाना आवंला जिला बरेली उम्र-35 वर्ष जाति लोधे राजपूत द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत किया गया था । अपहृता /पीडिता को दिनांक 18.01.25 को बरामद कर बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस अंकित कराये गये तथा दिनांक 30.01.25 धारा 87/64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी तथा अभियुक्त प्रेम किशोर पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम भीमपुर गोटिया थाना आवंला जनपद बरेली का नाम प्रकाश मे आया । अभियुक्त की तलाश व पतारसी सुरागरसी जारी रखते हुए दिनांक 12.08.25 को प्रकाश मे आये अभियुक्त प्रेम किशोर को श्री विनोद कुमार मौर्य व का0 1326 देवेन्द्र द्वारा मुखविर खास की सूचना पर अम्बियापुर चौराहे के पास वजीरगंज रोड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस