बदायूं: गंगा में डूबकर किसान की मौत, तेज बहाव बना कारण
कादरचौक थाना क्षेत्र के रामसहाय गंगा घाट पर सोमवार दोपहर जोरी नगला निवासी 59 वर्षीय किसान डालचंद्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई।
डालचंद्र अपनी भैंसों को चराने गंगा किनारे गए थे। भैंसें नदी पार चली गईं, जिन्हें लाने के लिए वह खुद भी पानी में उतरे, लेकिन तेज बहाव में फिसलकर बह गए।
ढाई घंटे की खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



