9:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

*साइबर क्राइम से बचाव के लिए एनएसएस का चौथा एक दिवसीय शिविर संपन्न*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई का चौथा एवं अन्तिम एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में श्रमदान द्वारा गोद लिए वाटिका की सफाई के बाद छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, अनजाने लिंक को शेयर करने के नुकसान, वीडियो कॉलिंग पर ट्रैप कर ब्लैकमेलिंग, अवांछनीय काल के द्वारा ओटीपी मांग कर किया जा रहे वित्तीय नुकसान आदि पर प्रकाश डाला और उससे से बचने के उपाय बताये। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी किसी प्रकार का लिंक नहीं भेजता है ना ही ओटीपी मांगता है। अतः बैंकिंग में साइबर क्राइम से बचने के लिए आवांछनीय लिंक और ओटीपी से सतर्कता बरतें।
अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता और संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ रविन्द्र सिंह यादव, डॉ सारिका शर्मा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, प्रिंस, मगन कांत, ईसरा, रीता राजवंश, रचित शर्मा, ओमेंद्र ,मोहनलाल माथुर, राहुल कुमार, अंकुश, अंश, अमन कुमार, दीपांशु, पवन, अर्पित, समीक्षा, तमन्ना, सरिता यादव, अनन्या ,अनुष्का, ज्योति सागर, पायल, रोशनी, दीक्षा, पूनम, मोनिका, पूजा, सतनाम राजपूत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.