हनुमान जी का श्रृंगार कर भक्तों ने सवामणी का लगाया भोग बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर श्रीबालाजी महाराज को मंदिर के मंहत आचार्य ललित शर्मा समेत बाबा के भक्तों ने यहां चोला चढ़ाया गया। गंगा जल से हनुमान जी महाराज को स्नान कराया गया। उसके …
Read More »श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए :अनमोल रतन
श्रीकृष्ण की तरह अपनी मित्रता निभानी चाहिए :अनमोल रतन बिल्सी के खैरी गांव में संपन्न हुई भागवत कथा बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी में ग्राम देवता मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक अनमोल रतन शास्त्री ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता …
Read More »किसानों को समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, बाद में सौंपा ज्ञापन
किसानों को समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, बाद में सौंपा ज्ञापन बिल्सी। सोमवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी एवं प्रदेश सचिव विजनेश सोलंकी के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार बदन सिंह …
Read More »बिल्सी में प्रसूता से अभद्रता, सीएमओ से की शिकायत
बिल्सी में प्रसूता से अभद्रता, सीएमओ से की शिकायत बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए पहुंची प्रसूता के साथ स्टाफ द्वारा अभद्रता आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। नगर के मोहल्ला नंबर पांच निवासी रवि मौर्य ने भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उनकी …
Read More »जलभराव को लेकर वार्ड 11 के लोगों ने किया प्रदर्शन
जलभराव को लेकर वार्ड 11 के लोगों ने किया प्रदर्शन बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ के वार्ड संख्या 11 में नाला चौक हो जाने से यहां जलभराव की समस्या बनी हुई। जिससे परेशान लोगों ने आज सोमवार को सड़कों पर आकर नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। …
Read More »भागवत कथा में सुनाया गया कंस वध का प्रसंग
भागवत कथा में सुनाया गया कंस वध का प्रसंग बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी में ग्राम देवता मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक अनमोल रतन शास्त्री ने कंस वध का प्रसंग सुनाया। उन्होने कि कंस ने मथुरा में आतंक मचा रखा था। भगवान कृष्ण ने …
Read More »कार्बोहाइड्रेट्स-प्रोटीन से भरपूर आहार ले गर्भवती महिलाएं
कार्बोहाइड्रेट्स-प्रोटीन से भरपूर आहार ले गर्भवती महिलाएं बिल्सी। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 75 गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ …
Read More »बिल्सी में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन, जमकर झूमे भक्त
बिल्सी में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन, जमकर झूमे भक्त बिल्सी। शनिवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला मंच पर एकादशी पर्व के उपलक्ष्य श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान श्याम बाबा के प्रेमियों ने भव्य संकीर्तन का आयोजन किया। यहां सबसे पहले भक्तों ने खाटू श्याम बाबा का अंलौकिक श्रंगार कर भव्य दरबार सजाया। विभिन्न व्यजनों से भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भैया ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। यहां सबसे पहले गुरु वंदना की गई। उसके बाद गणेश, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। उसके बाद बाबा के भक्तों द्वारा गुणगान किया। बाबा के गीतों की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। देर रात बाबा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विकास वार्ष्णेय, अंशुल वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, उज्ज्वल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
Read More »शोभायात्रा निकालकर की मंदिर स्थापित की गई देव प्रतिमाएं
शोभायात्रा निकालकर की मंदिर स्थापित की गई देव प्रतिमाएं महिलाओं ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय किया बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। गांव के लोगों ने देव प्रतिमाओं के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसका जगह-जगह गांव की गलियों में लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वाग्त किया। शोभायात्रा में गांव की महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए आग चल रही थी। जिससे यहां का माहौल पूरी तरह के भक्तिमय में हो गया। भक्तों ने बयाया कि पिछले उक्त मंदिर का जीर्णोधार कराया गया। जिसके बाद आज रविवार को मंदिर में भगवान राधा- कृष्ण, राम दरबार, संतोषी माता, शिव परिवार, दुर्गा मां आदि देव प्रतिमाओं की विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। शोभायात्रा में देव प्रतिमाओं को रथ पर सवार कर गांव के मुख्य मार्गो से घुमाया गया। भक्ति में झूमती गाती महिलाओं के साथ शोभायात्रा मैंन चौराहा, शनि देव मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, होलिका देवी मंदिर, रामलीला ग्राउंड, राधा कृष्ण मंदिर, रायसती मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर होते हुए ठाकुरद्वारा मंजिर पर जाकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें मुख्य यजमानों में कपिल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, शिवम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता की मौजूदगी में पुरोहित रजत शर्मा ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। इस मौके पर गांव के काफी लोग मौजूद रहे।
Read More »पाप और अत्याचार बढ़ने पर पृथ्वी पर अवतार लेते है श्रीहरि
पाप और अत्याचार बढ़ने पर पृथ्वी पर अवतार लेते है श्रीहरि बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी में ग्राम देवता मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा के छठें दिन भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा अनमोल रतन शास्त्री के मुखारबिंद से सुनाई गई। उन्होनें कहा कि श्रीमद भागवत सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने और मरने की कला सिखाती है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है, लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है। सत्संग का मनुष्य के जीवन में बड़ा महत्व है। कथावाचक ने कहा कि भगवान भक्तों के वश में हैं। भगवान हमेशा अपने भक्तों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर पाप एवं अनाचार बढ़ता है, तब.तब भगवान श्रीहरि धरा पर किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों के संकट को हरते हैं। उन्होंने कहा कि जब कंस के पापों का घड़ा भर गया तब भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लेकर कंस का अंत किया और लोगों को पापी राजा से मुक्ति दिलाई। कथा के दौरान कथा व्यास ने अनेक भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि कलयुग में दुख के तीन कारण हैं, समय, कर्म और स्वभाव। उन्होंने कहा कि स्वभाव से जो दुखी है वो कभी सुखी नहीं हो सकता। जिस घर में अनीति से धन कमाया जाता है उस परिवार में कभी एकता नहीं रहती। वहां हमेशा बैर बना रहता है। इस मौके पर ओमसिंह पुजारी, प्रमोद कुमार, आराम सिंह, पानसिंह, उदय सिहं, देवसिंह, राजाराम, गेंदनलाल आदि मौजूद रहे।
Read More »
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com