उझानी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर।
उझानी-बदांयू 11 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को उझानी कस्बे में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर पालिका परिषद के उमंग पार्क परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।
यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं,के साथ एमजीपी इंटर कालेज,व संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज के साथ ही कई स्कूलों के बेंड शामिल रहे जो देशभक्ति की धुनों से वातावरण को जोश से भर रहे थे।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया, मंडल प्रभारी आरती कश्यप, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उर्फ बंटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश पहलवान, तिरंगा यात्रा संयोजक आशीष शाक्य, रतन जिंदल, कमलेश कुमार वार्ष्णेय, अजय तोमर, संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी, राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नगर के गणमान्य लोगों ने भी यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति का संदेश दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
