11:34 am Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा 16 अगस्त को 5वां विशाल भण्डारा

बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा 16 अगस्त को 5वां विशाल भण्डारा।

भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के संकल्प के साथ हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा बाबा का प्रसाद।

उझानी-बदांयू 10 अगस्त।

आस्था और सेवा के प्रतीक बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्तों के लिए उझानी में एक बार फिर भक्ति और भण्डारे का संगम देखने को मिलेगा। बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 5वां विशाल भण्डारा आयोजित किया जा रहा है।

समिति के विशाल गेरा के अनुसार यह भव्य भण्डारा रविवार, 16 अगस्त 2026 को पंचमुखी हनुमान मंदिर, निकट घंटा घर मुख्य चौराहा, उझानी पर आयोजित होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “भूखे को अन्न और प्यासे को पानी” उपलब्ध कराकर बाबा बर्फानी की सेवा करना है।

समिति के पदाधिकारियों में शिवम् गेरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ इस आयोजन में भाग लेते हैं। भण्डारे में सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस