11:35 am Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

दीपक ज्वेलर्स उझानी द्वारा 16 अगस्त को 5वाँ विशाल भंडारा

दीपक ज्वेलर्स उझानी द्वारा 16 अगस्त को 5वाँ विशाल भंडारा, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को होगा प्रसाद वितरण।

उझानी, बदायूं 10 अगस्त ।

सावन के पावन अवसर पर शिवभक्ति के रंग में रंगा उझानी नगर इस बार फिर भंडारे की दिव्यता देखेगा। दीपक ज्वेलर्स, उझानी के तत्वावधान में 16 अगस्त दिन शनिवार को निकट छतुईया फाटक पर 5वाँ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक आलोक अग्रवाल ने बताया कि भंडारा प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसमें दूर-दूर से आने वाले कांवड़ियों और समस्त श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। सेवा, भक्ति और समर्पण को समर्पित इस आयोजन को हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य रूप दिया जा रहा है।

दीपक ज्वेलर्स के स्वामी ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से पिछले 4 वर्षों से लगातार यह भंडारा आयोजित किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि सावन में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सम्मानपूर्वक भोजन कराकर पुण्य का भागी बना जाए।

उन्होंने नगरवासियों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परिवार सहित पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाएं। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस