5:07 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

बिल्सी। बिल्सी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ महात्मा गांधी पार्क से विधायक हरीश शाक्य ने तिरंगा लहराकर किया। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बडी संख्या में नगरवासी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारो से शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा और स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढाया। भाजप कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाने तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जृडने का आह्वान किया। देशभक्ति गीतो और नारों के बीच यात्रा मुख्य बाजार से होते हए सम्राट अशोक चौक पहंची, जहां इसका समापन हुआ। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से राष्ट्रतित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस