गर्भवती महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए : डा.जयश्री
बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए सोमवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 54 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। महिला चिकित्सक डॉ जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि गर्मियों में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, इसलिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों के रस का सेवन भी लाभदायक होता है। इसके अलावा गर्मी अधिक होने पर संतुलित और हल्का भोजन लेने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक डा.अनिल कुमार गुप्ता, डा.चारु गुप्ता, सुमन शर्मा, शशिवाला आदि स्टाफ मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
