7:25 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

अंबियापुर में जलभराव की समस्या को लेकर 10 दिन का अल्टीमेटम

यूनियन ने नीरज कुमार को बनाया तहसील अध्यक्ष
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर स्थित जेडीएलवी स्कूल में शनिवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन की पंचायत आयोजित की गई। इसमें गांव निवासी नीरज कुमार को यूनियन का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पंचायत में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान गांव की मुख्य सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव का मुद्दा छाया रहा। यूनियन के मंडल अध्यक्ष मृंगाक कुमार जैन उर्फ टीटू ने ग्राम प्रधान और संबंधित सचिव को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन पदाधिकारियों के साथ धरना शुरू करेगी। इसकी जिम्मेदारी ब्लॉक प्रशासन की होगी। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जलभराव के कारण ग्रामीणों के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ में फिसलकर बच्चे गिर जाते हैं और उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को अब और नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन को तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करानी चाहिए। इस मौके पर पंचायत में पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, शानबाज अल्वी, जाबिर अल्वी, विकास पूरी, प्रिंस माहेश्वरी, नरेश चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.