6:59 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- शीतला माता धाम में जगमगा उठी देव दीपावली, हजारों दीपों से नहाया मंदिर परिसर‌


उझानी (बदायूं)25 नवंबर ।

कार्तिक पूर्णिमा पर नगर के प्राचीन श्री शीतला माता धाम में देव दीपावली का उत्सव बड़ी भव्यता और आस्था के साथ मनाया गया। भक्तों ने सैकड़ों-हजारों दीप जलाकर पूरे मंदिर परिसर को रोशनी से जगमगा दिया। दीपों की जगमगाहट में मंदिर ऐसा लग रहा था मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।

मंदिर परिसर में फूलों और दीपों से ओम और स्वास्तिक की आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। शाम होते ही भक्तों ने घी और तिल के तेल के दीपक जलाकर दीपदान किया। इसके बाद भगवान के नाम का संकीर्तन, भजन और फिर माता शीतला की महाआरती हुई। आरती में हर भक्त के हाथ में दीप था और पूरा परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर के सेवायत श्रीश गोपाल जी ने बताया कि मान्यता है कि देव दीपावली के दिन देवता स्वर्ग से धरती पर उतरकर दीपावली मनाते हैं। यह उत्सव भगवान शिव को समर्पित है। इसी दिन कार्तिक स्नान का विश्राम होता है। कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहते हैं, यह मास दीपदान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जैसे हम आंगन में दीपक सजाते हैं, वैसे ही भगवान के नाम संकीर्तन और जप का दीपक हृदय रूपी आंगन में भी सजाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माता शीतला के मंदिर में हजारों दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई। देर रात्रि तक चले आयोजन में भक्तों ने सुंदर-सुंदर भजन एवं संकीर्तन किया।

इस दौरान शिव सनेही मिश्र, विष्णु गोपाल मिश्र, शिवांश मिश्र, श्रीयांश मिश्र, अरविंद शर्मा, उमेश सक्सेना, गोपाल अग्रवाल, संतोष वार्ष्णेय, कौशल शर्मा, मनु शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, वेद शर्मा, गिरीश गुप्ता, पदम वर्मा, कामेश गुप्ता, मुनीश चौहान, वैभव चतुर्वेदी, श्याम यादव, तुषार धवन, नवरात्रि मिश्रा, प्रगति मिश्रा, शालिनी मिश्रा, शायना शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, अनीता गुप्ता, मीना गुप्ता, सर्वेश महेश्वरी, अरुणा माहेश्वरी, ब्रजबाला सक्सेना, किरन सक्सेना, मिथिलेश सहित सैकड़ों भक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.