6:59 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

विद्या मंदिर में वेश एवं बस्ता निरीक्षण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

विद्या मंदिर में वेश एवं बस्ता निरीक्षण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अनुशासन और स्वच्छता का दिया संदेश।

उझानी (बदायूं) 25 नवंबर ।

संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी में बुधवार को वेश एवं बस्ता निरीक्षण प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य योगेश कुमार पाठक, निर्णायक मंडल के सदस्य शिवम यादव तथा आचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेश प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की निर्धारित विद्यालय वेशभूषा, स्वच्छता, व्यक्तित्व एवं अनुशासन का मूल्यांकन किया गया। वहीं बस्ता निरीक्षण में विषयवार कॉपियों की उपलब्धता, कक्षा कार्य एवं गृहकार्य की पूर्णता, कॉपियों की सुव्यवस्था तथा अध्ययन सामग्री के रखरखाव को परखा गया।

दोनों प्रतियोगिताओं में प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया। निर्णायक मंडल ने नियमितता, स्वच्छता, अनुशासन और कार्य पूर्णता को आधार बनाकर मूल्यांकन किया।

प्रधानाचार्य योगेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, निर्धारित विद्यालय वेश धारण करने, बस्ता व्यवस्थित रखने और लिखित कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, स्वच्छता और नियमितता ही विद्यार्थी जीवन की सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं।

कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, आत्मविश्वास, अनुशासन और अच्छी अध्ययन आदतों के विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.