6:59 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल

बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल

सहसवान: दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार दोपहर में बदायूं मेरठ हाईवे पर चौकी नंबर चार के पास हुआ। कादरचौक निवासी हरवीर अपनी पत्नी पूनम के साथ बाइक से जा रहे थे। इधर नगर के मोहल्ला काजी निवासी मनीष भी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की बाइकें आपस में टकरा गई। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरबी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइकों को मौके से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
महेन्द्र सक्सेना

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.