6:59 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 28 नवंबर को लगेगा निःशुल्क जांच शिविर, टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चों का होगा फ्री ऑपरेशन

।

उझानी (बदायूं) 26 नवंबर ।

अगर आपके घर में या आसपास कोई ऐसा बच्चा है, जिसका पैर जन्म से टेढ़ा-मेढ़ा है, या पोलियो के कारण पैर में दिक्कत है, तो उसके लिए खुशखबरी है। लायन्स क्लब बरेली मेल्विन जोन्स की ओर से 15वां निःशुल्क विकलांगता निवारण ऑपरेशन शिविर लगाया जा रहा है।

यह शिविर 28 नवंबर 2026, दिन शनिवार
समय – प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक,
स्थान – भल्ला मेमिया मार्केट, स्टेशन रोड, उझानी (बदायूं) पर लगाया जाएगा।

यहां मरीजों का रजिस्ट्रेशन एवं जांच ऑपरेशन से पूर्व की जाएगी। जांच में चयनित मरीजों का ही ऑपरेशन होगा।

संपर्क करें लायन विवेक गोयल मेमिया, मो. 8755002425।
आयोजक – न्याय रोशनी फाउंडेशन बरेली।
आपरेशन दिनांक – 18, 19 एवं 20 दिसंबर 2026
स्थान – बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेज एवं एस.एस. अस्पताल (बेस हॉस्पिटल लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल), 12वां कि.मी. स्टोन, पीलीभीत रोड, (रिठौरा से पहले) बरेली में किऐ जाएंगे।

पोलियो एवं जन्म से टेढ़े-मेढ़े पैर, गहनुआ ग्रस्त 14 वर्ष तक के बच्चों का ऑपरेशन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. आर. ए. अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ, गोरखपुर एवं उनकी टीम व डॉ. ए. के. पाण्डेय, रांची द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

कैम्प में मरीजों के रहने तथा खाने की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।

यह शिविर राय बहादुर लाला शिव प्रसाद, गट्टूमल जी अग्रवाल एवं सरदार बलवंत सिंह जी (बलवंत मोटर्स) की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.