6:59 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में जमीन के कब्जे को लेकर मारपीट, 7 लोगों पर मुकदमा

उझानी में जमीन के कब्जे को लेकर मारपीट, 7 लोगों पर मुकदमा… जान से मारने की धमकी का आरोप।

उझानी (बदायूं) 26 नवंबर ।

थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव पीरनगर में पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी मनोज शर्मा पुत्र पूरनचंद निवासी ग्राम पीरनगर, कोतवाली उझानी ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि वे बाहर मेहनत-मजदूरी करते हैं। गांव में ही उनकी दादलाई जमीन आराजी गाटा संख्या 227 है।

आरोप है कि गांव के देवंग, अमरजीत, आकाश, आनन्द, पुत्रगण, सुरेश और प्रीतम पुत्र महावीर ने जबरन उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

प्रार्थी के अनुसार, 23 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे जब वे अपनी जमीन पर कब्जा लेने गांव आए, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए।

आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह मारपीटा और गांव में जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी है।

पुलिस का कहना है कि जमीन के कागजातों की जांच की जा रही है और मारपीट के मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।… जान से मारने की धमकी का आरोप।

उझानी (बदायूं) 26 नवंबर ।

थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव पीरनगर में पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर जमकर मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी मनोज शर्मा पुत्र पूरनचंद निवासी ग्राम पीरनगर, कोतवाली उझानी ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि वे बाहर मेहनत-मजदूरी करते हैं। गांव में ही उनकी दादलाई जमीन आराजी गाटा संख्या 227 है।

आरोप है कि गांव के देवंग, अमरजीत, आकाश, आनन्द, पुत्रगण, सुरेश और प्रीतम पुत्र महावीर ने जबरन उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

प्रार्थी के अनुसार, 23 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे जब वे अपनी जमीन पर कब्जा लेने गांव आए, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए।

आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह मारपीटा और गांव में जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी है।

पुलिस का कहना है कि जमीन के कागजातों की जांच की जा रही है और मारपीट के मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.