7:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सूरज न निकलने से बढ़ी सर्दी की रफ्तार, घरो में कैद हुए लोग

सूरज न निकलने से बढ़ी सर्दी की रफ्तार, घरो में कैद हुए लोग

बिल्सी। पिछले तीन दिनों से सूरज के दर्शन लोगों को नहीं हो पा रहे है। वहीं सूर्य के न निकलने से सर्दी में काफी इजाफा हो गया है। ऐसे में सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही है। शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। जिससे लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया है। पूरे दिन सर्द हवाओं के कारण लोंगों की कंपकंपी छूटती रही। बताते है कि जैसे-जैसे शाम होती है। सर्दी भी बढ़ जाती है। जो भी लोग घरों से बाहर निकले वो गर्म कपड़ों में पैक होकर ही बाहर निकले। हर कोई सर्दी से बचते हुए नजर आया। कई जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के पास तापते हुए नजर आएं। ठंड के कारण हाइवे पर दुपहिया वाहनों की संख्या भी काफी कम नजर आ रही है। लोग अपने को ठंड से पूरी तरह से सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.