7:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सिसौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बदायूं

सिसौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

केशव गुप्ता

उसावां। पार्टी के निर्देशानुसार सोमवार को उसावां मंडल के ग्राम सिसौरा स्थित अम्बेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्क परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के उपरांत कार्यक्रम के संयोजक श्री अजय रतन जी ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.