7:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सक्रियता व गंभीरता से कार्य कर विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करें अधिकारी

बदायूं : 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत पशुपालन विभाग, पोषण मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति आदि की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सक्रियता व गंभीरता से कार्य कर विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं अपने विभागीय कार्यां की नियमित समीक्षा व अनुश्रवण करें।
पोषण मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र में अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों का इलाज कराने के लिए कहा। पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सड़क पर निराश्रित गोवंश नजर ना आए, उनको गो आश्रय स्थलों में संरक्षण दिया जाए तथा सहभागिता योजना में भी अधिक से अधिक गो सेवकों को निराश्रित गोवंशों को संरक्षण हेतु दिया जाए।
शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाते हुए उसकी नियमित समीक्षा करने तथा शिक्षा का स्तर ऊंचा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अन्तर्गत पात्रों को गैस सिलेण्डर सुगमता से उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.