7:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भाकियू चढूनी ने मुजरिया थाने में कराया समझौता

मुजरिया (बदायूँ) भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता के बोलेरो कार की खरीद फरोख्त में हुए विवाद को भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने मुजरिया थाने पहुंच कर सुलझाते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता बब्बू खां निवासी खैरी ने 2021 में बोलेरो कार खरीदी थी नाम ट्रांसफ़र व पैसों के लेनदेन में विवाद हो गया था। इसी मामले में भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने मुजरिया थाने में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए नाम ट्रांसफ़र व पैसों के लेनदेन के लिए दो माह की मोहलत दिलाई है। दोनों पक्ष समझौते से सहमत हुए।
इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष सतीश साहू, ज़िला प्रमुख महासचिव आसिम उमर, ज़िला उपाध्यक्ष आरिफ़ रज़ा, ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद मलिक, ज़िला सचिव ठाकुर प्रवेंद्र सिंह, बिल्सी तहसील अध्यक्ष इरशाद खां, दिलशाद सैफी आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.