5:36 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

2027 का विधानसभा चुनाव बदायूँ में अजीत यादव के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस

#अजीत यादव पर जताया कांग्रेस नेतृत्व ने भरोसा , दुबारा बनाए गए बदायूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष
# उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लखनऊ में 13 नवंबर को हुई संगठन संवाद कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षों को पुनः दायित्व सौंपने का किया ऐलान।
# 2027 का विधानसभा चुनाव बदायूँ में अजीत यादव के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस
# 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएंगे – अजीत यादव
—————————————————————————
बदायूँ। 14 नवंबर।कांग्रेस नेतृत्व ने अजीत यादव पर भरोसा जताया है उन्हें दुबारा बदायूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
उक्त घोषणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने लखनऊ में 13 नवंबर को हुई संगठन संवाद कार्यशाला में की। कार्यशाला में प्रदेश के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को बुलाया गया था । उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को दुबारा दायित्व सौंपने का ऐलान किया। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद बदायूँ में कांग्रेस अजीत यादव के नेतृत्व में लड़ेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दोबारा जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी, वायनाड सांसद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम,प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद , राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश प्रभारी कुणाल चौधरी का आभार व्यक्त किया।
अजीत यादव ने कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका सहयोग समर्थन किया उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के अन्य दावेदारों से अपील की है कि सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि बदायूँ जनपद में 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएंगे । विधानसभा चुनाव में बदायूँ से कांग्रेस का प्रतिनिधि सदन में भेजने को संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाकर सूबे में कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने को दिन रात एक कर देंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ‘संगठन संवाद एवं संकल्प – मिशन 2027’ के तहत आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा SIR से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही वॉर रूम, सोशल मीडिया, मीडिया एवं विधि प्रकोष्ठ की भूमिका और आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.