5:46 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

जय छठी मईया- जय भगवान सूर्यदेव

Ratna Semwal

मैं उत्तराखंड से हूँ, जहाँ छठ पूजा पारंपरिक रूप से नहीं मनाई जाती। लेकिन पिछले 15 सालों से दिल्ली में रहने की वजह से मैं यूपी और बिहार के उन मित्रों के साथ इस लोक आस्था के छठ पर्व का हिस्सा बनती रही हूँ, जो पूरे मन से छठ व्रत रखते हैं। 🙏✨

हर साल जब मैं उन्हें देखती हूँ तो उनके कठिन व्रत, अनुशासन और नियम-पालन से मन भर जाता है। सुबह-सुबह ठंडे पानी में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना करना, इतनी मेहनत और श्रद्धा से व्रत निभाना… सच में बहुत प्रभावित करती है ये बात। 🌅💖

माँ छठी और सूर्यदेव की कृपा आप सभी व्रतधारियों पर बनी रहे। आपका यह कठिन व्रत सार्थक हो और जो भी मनोकामनाएँ हैं, वे जल्द पूरी हों। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। 🌞🪔🙏

जय छठी मईया🙏 जय भगवान सूर्यदेव 🌞

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.