5:46 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बदायूं। रोहिलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले प्रसिद्ध मेला ककोड़ा को इस बार भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने मेला स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेले की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मेला ककोड़ा में 17 नवंबर को झंडी पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसके बाद 23 नवंबर को मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य गंगा स्नान होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के ककोड़ा गंगा घाट पहुंचने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव भी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रही हैं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.