भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है मां गंगा : संजीव
मां गंगा की आराधना कर किया दीपदान, राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना
बदायूं : रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में मां गंगा के प्रति अटूट श्रद्धा, आस्था और समर्पण का अनुपम दृश्य देखने को मिला। अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों और श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज असरासी शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीपदान किया। गंगा की निर्मल जलधारा में दीपकों की स्वर्णिम आभा से आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण की मंगलकामना की। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा जीवनदायिनी हैं। करोड़ों लोगों की आस्था, आजीविका और जीवन का आधार है।सहायक राजस्व निरीक्षक मुकेश बाबू शाक्य ने कहा कि
मनुष्य के साथ पशु-पक्षियों और समूचे जीव-जगत का अस्तित्व भी स्वच्छ जल एवं संतुलित पर्यावरण पर निर्भर है। प्रकृति की रक्षा करें।
जिला पंचायत कनिष्ठ लिपिक राजेन्द्र कुमार ने कहा कि गंगा की निर्मल जलधारा में प्लास्टिक, पॉलीथिन, कूड़ा-करकट और हानिकारक अपशिष्ट न डालें। तटों को स्वच्छ बनाए रखें।
स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और जनजीवन की आधारशिला हैं।
प्रबंधक माधव सिंह और शिक्षक राजीव कुमार ने नई पीढ़ी को मां गंगा की आध्यात्मिक महत्ता बताई। जल संरक्षण और तटों को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर अनमोल, पिंटू, सुरजीत, लवेश,अब्दुल करीम, रविशंकर, सुभाष, भास्कर, आरुष पाराशरी, अंकित, अंकुर, अरुण कुमार, प्रीतेश, देवेश, सोहित, सत्यनारायण, अजय, सचिन शिवम सागर, आकाश आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com