5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एस्सेल स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने मनाया ‘नो बुक्स, ओनली फन’

हर क्लास बनी फन जोन, खेल-खेल में सीखा आत्मविश्वास और टीमवर्क।

उझानी (बदायूं), 14 नवंबर।

एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस बार स्कूल प्रबंधन ने ‘नो बुक्स, नो कॉपीज, ओनली फन एंड हैप्पीनेस’ की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चे सिर्फ लंच बॉक्स और पानी की बोतल लेकर स्कूल पहुंचे। पूरा दिन पढ़ाई से मुक्त रहा।

प्ले ग्रुप से कक्षा आठ तक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। बैलून रेस, लेमन एंड स्पून रेस, हिट द टारगेट, वन मिनट गेम्स, हूला हूप रेस, ब्रेन बूस्टर, बैलून बैलेंसिंग, रिंग टॉस, बॉल बास्केट चैलेंज और म्यूजिकल गेम्स में बच्चों ने उत्साह दिखाया।

आयोजकों के अनुसार इन खेलों से बच्चों के हैंड-आई कोऑर्डिनेशन, बॉडी बैलेंस, एकाग्रता, त्वरित निर्णय क्षमता, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला। इस दिन न कोई प्रतियोगिता थी, न हार-जीत का दबाव। हर बच्चा प्रतिभागी था।

बाल दिवस पर आयुषी, अवनि, उन्नति सक्सेना, कशिश, अक्षिता, आध्या, आरव, जयंत, अयांश शर्मा, शाहबाज, अयांश यादव, आदित्य, कार्तिक, कृष्णा, अग्रिमा, गार्गी, भूमि, मानवी, तन्मय कुमार, अन्वी, अंश, पारस, दीपक, अक्षत, हमदान, श्रुति व फरिया समेत कई विद्यार्थियों ने खेलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को उपहार दिए गए।

प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता ने कहा, बचपन जीवन का सबसे अनमोल उत्सव है। आज का उद्देश्य बच्चों को कुछ सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें खुलकर हंसने और खेलने का मौका देना था। बच्चों की मुस्कान ही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

कार्यक्रम में प्रियंका साहू, हिमांशी, मेघा, अनामिका, लवी, पूजा यादव, गुंजन महेश्वरी, आंचल, कशक, सोनी, शिवानी शर्मा, मानवी कश्यप व मदीहा अंसारी सहित सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.