
बरेली। सामाजिक सेवा एवं मानवता के उद्देश्य से कार्यरत संस्था THE HELPING HANDS द्वारा दीपावली के अवसर पर चलाए गए वस्त्र सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को रामगंगा स्थित स्वामी विवेकानंद दिव्यांग आश्रम में प्रथम वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आश्रम के निवासियों को एकत्रित किए गए साफ-सुथरे कपड़ों के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्री यशवंत सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख मझगवां की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर संस्था की ओर से बताया गया कि इस अभियान को समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। अनेक लोगों ने स्वयं आगे आकर कपड़े दान किए तथा कई सहयोगियों ने संस्था तक कपड़े पहुँचाने में योगदान दिया। सभी के सामूहिक प्रयासों से बड़ी मात्रा में कपड़े एकत्रित किए जा सके और उन्हें जरूरतमंदों तक पहुँचाया गया।
कार्यक्रम में रजत कुमार मिश्रा, आयुष अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, सौरभ सक्सेना, देवांश शंखधार, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संस्था के प्रतिनिधियों ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि THE HELPING HANDS का उद्देश्य केवल वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा सहायता, गौ सेवा एवं जरूरतमंद लोगों के सहयोग जैसे सामाजिक कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाना है।
संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
THE HELPING HANDS
एक कदम सेवा की ओर, एक मुस्कान किसी के नाम।
संपर्क:
एकांश गुप्ता
संस्थापक – THE HELPING HANDS
मोबाइल: 8791914410
बरेली, उत्तर प्रदेश
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com