बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार सुबह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इसके बाद बाबा का भव्य श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक रूप प्रदान किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। वहीं, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां महंत संजय शर्मा ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com