11:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

यातायात माह: स्कूली बच्चों से लेकर वाहन चालकों तक को पुलिस ने सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

यातायात माह: स्कूली बच्चों से लेकर वाहन चालकों तक को पुलिस ने सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

केशव गुप्ता

ब्रीथ एनालाइजर के महत्व की दी जानकारी, पंपलेट बांटकर बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक
बदायूं। यातायात माह नवंबर के तहत बदायूं यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने BRB स्कूल पहुंचकर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को ब्रीथ एनालाइजर के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही यातायात पुलिस ने पंपलेट वितरित कर बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के नियमों की जानकारी दी। चालकों को बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इससे न केवल खुद की, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.