बागपत। रमाला क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड सौरभ तोमर को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। आरोप पड़ोसियों धीरज और प्रवीण पर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सौरभ तोमर वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड बने थे।
Screenshot
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com