बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। शेखूपुरा के पास किलोमीटर संख्या 146 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सोनू शर्मा की मौत हो गई, जबकि उनके साले रवि दुबे और भांजा मनीष शर्मा घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हापुड़ के श्यामगंज निवासी सोनू शर्मा अपने साले रवि दुबे को प्रयागराज से लेकर कार से हापुड़ लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे शेखूपुरा के पास ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के समय कार मनीष शर्मा चला रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को 108 एंबुलेंस की मदद से वजीरगंज सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में सोनू शर्मा को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com