7:25 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

।

बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर की फायरिंग, फायरिंग के बाद फरार, इलाके में तलाशी अभियान शुरू।

कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) 11 नवंबर।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने सीआरपीएफ के कैंप को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। घटना करीब दोपहर 2:15 बजे की है। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अनंतनाग ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई। जवानों ने भी मोर्चा संभाला, लेकिन हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए।

घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि एक जवान के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इलाके की नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। हमलावरों की तलाश में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

कुलगाम दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका है। यहां सबसे ज्यादा आतंकी गतिविधियां होती हैं। यह श्रीनगर से करीब 70-75 किलोमीटर दूर है। कुलगाम, अनंतनाग और शोपियां के साथ उस इलाके का हिस्सा है, जहां पहले भी आतंकी गतिविधियां होती रही हैं।

फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.