7:25 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेला एवं तिगरी मेला की तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमरोहा, बरेली, हापुड़ और मेरठ सहित संबंधित जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने मेले में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.