2:32 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर घायल, एक का पैर कटा।


बिल्सी 20 नवंबर ।

बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शनि गौतम का पैर कट गया, जबकि भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश के सिर में गहरी चोट आई।

घटना सुबह करीब 11 बजे बिल्सी-बिसौली मार्ग पर अंजान बाबा मंदिर के पास हुई। शनि गौतम अपनी शादी की दावत बांटने बिल्सी जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ राकेश भी सवार थे। जरावन गांव के खेम सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शनि गौतम का पैर कट गया है और हड्डी बाहर आ गई है। वहीं, राकेश के सिर में भी गहरी चोट लगी है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर बिल्सी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.