8:48 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

मां गंगा के दिव्य जल से मन स्वच्छ, आचरण पवित्र और भावनाएं शुद्ध होती हैं : संजीव

– मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में गंगा किनारे मनाया दीपोत्सव

बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के आत्मीय परिजनों द्वारा रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में मां गंगा किनारे दीपोत्सव मनाया गया। दीपकों की रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। चारों ओर हर हर गंगे” और गंगे मैया की जय के जयघोष गूंजते रहे। गंगा तट पर जब दीपों की पंक्तियां लहरों पर तैरने लगीं, तो पूरा मेला क्षेत्र एक दिव्य प्रकाशमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए राष्ट्र, समाज और मानवता के कल्याण की प्रार्थना की।
स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मां भागीरथी की निर्मलधारा भारत की आत्मा और जीवन रेखा हैं। लोककल्याण, आस्था और अध्यात्म की प्रेरणा स्रोत हैं। मानवता को शुद्धता, सत्य और सदाचार का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के दिव्य जल से मन स्वच्छ, आचरण पवित्र और भावनाएं शुद्ध होती हैं।
श्री दाताराम मैमोरियल इंटर कालेज असरासी के प्रबंधक माधव सिंह ने कहा कि मां गंगा की कृपा से ही भारत की भूमि समृद्ध, संस्कारी और गौरवशाली बनी है। उन्होंने सभी से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा की पवित्र धारा में लोकमंगल की अनंत शक्ति प्रवाहित होती है, इसलिए गंगा की सेवा ही सच्चा राष्ट्रधर्म है। गंगा आरती के समय पूरा घाट दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। भजनों और मंत्रोच्चारण वातावरण गुंजायमान रहा।
इस मौके पर बालक राम लवेश, जय, हार्दिक, अंकित अब्दुल, प्रीतेश, स

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.