9:23 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गरजा SSK का मंच, बीएल वर्मा के सामने नन्हे सितारों ने मचाया धमाल!

!

तालियों से गूंजा पंडाल, लाइट्स-कॉन्फेटी और डांस ने बना दिया फिल्मी माहौल।

उझानी (बदायूं) 5 नवंबर ।

वृहस्पतिवार की शाम उझानी का SSK पब्लिक स्कूल किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लग रहा था। वजह थी स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव। जैसे ही स्टेज की लाइट्स जलीं और संगीत बजा, पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। बच्चों ने एक के बाद एक ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि दर्शक कुर्सियों से उठकर ताली बजाने लगे।

कार्यक्रम की शान बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही स्कूल प्रबंधन ने फूल-मालाओं और जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। उनके साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

मंत्री जी के सामने जब बच्चों ने प्रस्तुति दी तो उन्होंने भी जमकर तालियां बजाईं और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

सबसे पहले स्टेज पर उतरीं लाल-काली ड्रेस वाली नन्हीं परियां। जैसे ही म्यूजिक शुरू हुआ, बच्चियों ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि पूरा हॉल झूम उठा। उनके स्टेप्स, उनकी स्माइल और उनका कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई हैरान था। पीछे LED स्क्रीन पर दिलों वाला बैकग्राउंड और आगे बच्चों की परफॉर्मेंस, मानो कोई बॉलीवुड शो चल रहा हो।

दूसरी बड़ी प्रस्तुति थी जंगल थीम। पीछे बड़ी स्क्रीन पर घना जंगल, चांद और पेड़ों का नजारा, और स्टेज पर नीली चमकदार ड्रेस में नन्हे कलाकार। इसी बीच रंग-बिरंगे कपड़ों में जोकर की एंट्री हुई तो बच्चों के साथ-साथ बड़े भी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। जोकर और बच्चों की मस्ती भरी प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान जब ऊपर से कॉन्फेटी की बारिश हुई और रंग-बिरंगी लाइट्स स्टेज पर घूमीं तो पूरा माहौल जादुई हो गया। अभिभावक अपने बच्चों की फोटो-वीडियो बनाने के लिए मोबाइल लेकर खड़े हो गए। हर प्रस्तुति के बाद तालियों का ऐसा शोर कि मंच हिल गया।

अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बच्चों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा –

“आज SSK पब्लिक स्कूल के मंच पर मैंने जो देखा, वो अद्भुत है। इतने छोटे-छोटे बच्चों में इतना आत्मविश्वास, इतना अनुशासन, यही उझानी की असली ताकत है।”

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति भी बहुत जरूरी है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

“बदायूं-उझानी की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है तो बस सही मंच और सही मार्गदर्शन की। केंद्र सरकार शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने अभिभावकों से कहा – _“बच्चों को सिर्फ नंबरों की दौड़ में मत धकेलिए, उनकी प्रतिभा को पहचानिए। आज जो बच्चा स्टेज पर नाच रहा है, कल वही देश का नाम रोशन करेगा।

मंत्री ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की मेहनत की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हफ्तों की मेहनत स्टेज पर साफ दिख रही थी। बच्चों की तैयारी, उनका अनुशासन और प्रस्तुतियों का स्तर किसी बड़े शहर के स्कूल से कम नहीं था।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और स्कूल परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुति देखकर गदगद नजर आए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.