5:36 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दिया ‘ईको फ्रेंडली’ दीपावली मनाने का संदेश

प्रकाश पर्व दीपावली के आगमन पर मदर एथीना स्कूल का प्रांगण कला, संस्कृति और पर्यावरण-प्रेम के अनूठे संगम का गवाह बना। विद्यालय में आयोजित विशेष ‘रंगोली प्रतियोगिता’ के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनमोहक रंगोलियाँ उकेरीं। इस आयोजन का मुख्य केंद्र-बिंदु समाज को प्रदूषण-रहित और इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश देना था। विद्यार्थियों ने फूलों की पंखुड़ियों, प्राकृतिक रंगों और पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाने वाली सामग्रियों का उपयोग करके बेहतरीन कलाकृतियाँ तैयार कीं। इन रंगोलियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दीपोत्सव का असली आनंद प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर और पटाखों के दुष्प्रभावों से बचकर भी प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि दीपावली केवल दीपों को प्रज्वलित करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मकता, आत्मीयता और प्रकृति के प्रति चेतनता का संदेश देता है। आज जब पूरा विश्व पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा है, यह अत्यंत आवश्यक है कि हमारी युवा पीढ़ी उत्सवों के उल्लास के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा के अपने कर्तव्यों को भी समझे। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से समाज को जो ‘इको-फ्रेंडली’ दीपावली का संदेश दिया है, वह वास्तव में सराहनीय है। मैं इस पावन अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ और कामना करती हूँ कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित दीपावली मनाएँ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.