बदायूँ क्लब में दीवाली उत्सव एवं डांडिया नाइट में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा, डांडिया के गीतों पर झूमे क्लब सदस्यों के परिजन, लकी ड्रॉ विजेता बने राजीव शर्मा, नन्हें बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, सरप्राइज गेम ने लिया आनंद
बदायूँ, 06 नवम्बर 2016। दीपावली के पर्व पर बदायूँ क्लब में दीवाली उत्सव एवं डांडिया नाइट का शानदार और भव्य आयोजन हुआ। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बदायूँ क्लब द्वारा आयोजित दीवाली उत्सव का मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंघला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देर रात्रि तक जारी कार्यक्रम में विविध रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्लब सदस्यों एवं परिजनों ने खूब आनंद लिया।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंघला ने सदस्यों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुये कहा कि यह दीप पर्व सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों को नई उमंग और ऊर्जा प्रदान करे और सभी खुशहाल रहें। क्लब की ओर से सचिव डॉ. अक्षत अशेष एवं समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में क्लब सदस्यों हेतु सरप्राइज गेम्स किये गये, बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं सभी ने इनका लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण डांडिया नाइट का रहा, जिसमें प्रशांत सिंघल मंगल एवं गायिका द्वारा गीत संगीत का लोकलुभावन प्रस्तुति देकर सदस्यों को डांडिया के साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये पर महिला सदस्यों और बाद में पुरुष सदस्य भी झूम उठे, वातावरण में उत्साह बढ़ गया। इससे पूर्व आर्यवी, साहन्वी, वाणी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
क्लब सदस्यों के बच्चों रेशमा, आयान, केशवी, विराज अशेष, राघव खुराना, अविधा अरोरा ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में ऋचा अशेष क्लब परिवार के सदस्यों के बीच रोचक और मनोरंजक गेम कराये जिसका सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। गेम में विनर प्रदीप शर्मा और राहुल रस्तोगी रहे।
कार्यक्रम में क्लब सदस्यों हेतु लकी ड्रॉ ‘कौन बनेगा लखपति’ भी निकाला गया जिसमें लकी ड्रॉ विनर राजीव शर्मा रहे, द्वितीय पुरस्कार क्षितिज शंखधार और तृतीय पुरस्कार शरद रस्तोगी ने जीता। समय बताओ का पुरस्कार डॉ. संजीव गुप्ता ने जीता।
कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, हास्य चुटकियां एवं रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। देर रात्रि जारी कार्यक्रम में क्लब की ओर से प्रतिभागियों के लिये विभिन्न पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम के अन्त में सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अनुराग सिंह, विशेष अतिथि प्रमोद कुमार शर्मा, विशेष अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, विशेष अतिथि रवीन्द्र सिंह लाम्बा एवं अवनीत सिंह लाम्बा, क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता, सहसचिव अनुप रस्तोगी, सह सचिव प्रशासन दीपक सक्सेना, जनसम्पर्क सचिव मनीष सिंघल, क्रीड़ा सचिव कुलदीप रस्तोगी, वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामबहादुर ‘व्यथित’, परविन्दर सिंह दुआ, मुकेश रस्तोगी, ज्योति मेहंदीरेत्ता, रमेश कुमार गुप्ता, मंजुल शंखधार, पम्मी मेहंदीरेत्ता, विशाल रस्तोगी, नितिन अग्रवाल, डॉ. तन्मय रस्तोगी, विकास आहूजा, डॉ. भास्कर शर्मा, डॉ. सोनरूपा विशाल, रागिनी रस्तोगी, संगम रस्तोगी, साधना रस्तोगी, रवि जैन, सजल कुमार वैश्य, डॉ. अरिहंत जैन, वैभव वैश्य, गोपाल रस्तोगी, विपिन अग्रवाल, आशीष सिंघल, डॉ. अनमोल गुप्ता, विशाल शर्मा, डॉ. सौरभ शंखधार, नवनीत प्रताप सिंह, अमिताभ माथुर, रजत रस्तोगी, अंकुर माहेश्वरी, जयंत माथुर, सुमित मिश्रा, सी. पी. गुप्ता, मयूर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com