8:18 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

उर्वरकों की खरीदारी के लिए साधन सहकारी समितियों पर किसानों की भारी भीड़

​बिसौली। रबी फसलों की बुवाई के मद्देनजर डीएपी व अन्य उर्वरकों की खरीदारी के लिए साधन सहकारी समितियों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। किसान सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचकर खाद प्राप्त करने में जुट जाते हैं।
शनिवार को पश्चिमी ​साधन सहकारी समिति केंद्र पर खाद वितरण को लेकर उर्वरक प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि केंद्र पर वर्तमान में 300 बैग डीएपी और 100 बैग एनपीके-एस उपलब्ध हैं, जिनका किसानों को नियमानुसार वितरण किया जा रहा है। ​इधर, इफको किसान सेवा केंद्र पर भी उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। केंद्र प्रभारी ओमकार सिंह राणा ने बताया कि केंद्र पर 950 बैग एनपीके (NPK), 400 बैग यूरिया, 150 बैग नेचुरल पोटाश के साथ ही 250 बोतल नैनो डीएपी और 274 बोतल नैनो यूरिया उपलब्ध है। ​इफ्को किसान सेवा केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर एनपीके, यूरिया, पोटाश सहित नैनो उर्वरक पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। जो भी किसान भाई खाद लेना चाहें, वे केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.