बिसौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के अंतर्गत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।
जीजीआईसी के परीक्षा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 432 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 337 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 95 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र वितरित किए गए और परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापिका प्रधानाचार्य सावित्री देवी ने बताया कि पूरी परीक्षा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा व्यवस्था में केंद्र व्यवस्थापिका सावित्री देवी, पर्यवेक्षक एआरपी रानी, आ.रपी. सिंह, शबाना, अंजली सिंह, मानसी ठक्कर, शशिकांत शर्मा, दिव्या गुप्ता, वैष्णवी, श्रचा सक्सेना, नाजमीन, तेजेश्वरी सारस्वत, गिरजा शंकर आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com