8:18 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

डीआईजी मुनिराज जी से मिले राष्ट्रीय हिन्दूवादी नेता राहुल त्रिवेदी, श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित

डीआईजी मुनिराज जी से मिले राष्ट्रीय हिन्दूवादी नेता राहुल त्रिवेदी, श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित

केशव गुप्ता

बरेली। राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हिन्दूवादी नेता राहुल त्रिवेदी ने आज बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने डीआईजी मुनिराज जी को पटका पहनाकर तथा श्री बालाजी महाराज की पावन प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
शिव तांडव सनातन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल त्रिवेदी ने मुलाकात के दौरान बरेली परिक्षेत्र की कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता, शांति व्यवस्था एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान राहुल त्रिवेदी ने पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच सकारात्मक समन्वय बेहद आवश्यक है।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान सामाजिक समरसता, जनहित और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे विषय प्रमुखता से चर्चा में रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.