12:16 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक- दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को एक राय होकर पीटा

दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को एक राय होकर पीटा — गंभीर हालत में बरेली रेफर।

15 दिन बाद जांच में आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज।

कादरचौक (बदायूं) 28 नवंबर ।

गौरामई गांव में दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग को एक राय होकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 लोगों ने बुजुर्ग को मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत बिगड़ने पर पहले कादरचौक, फिर जिला अस्पताल और बाद में बरेली रेफर किया गया। पुलिस ने जांच में आरोप सही मिलने पर 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम गौरामई, थाना कादरचौक निवासी मुजाहिद पुत्र वाजिद खां ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे उनके पिता वालिद खां अपने दरवाजे पर खड़े थे। तभी गांव के ही वाकी खां पुत्र काफी खां, साजिद उर्फ भूरा पुत्र बारी खां, तसलीम व सालिम पुत्रगण साजिद खां व साकिम पुत्र बाकी खां ने एक राय होकर उनके पिता को मारा-पीटा।

मारपीट में पिता को गंभीर चोटें आईं। परिजन अधिक चोट होने के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल कादरचौक ले गए, जहां डॉक्टरों ने पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी तबीयत खराब होने के कारण बरेली रेफर कर दिया गया। मुजाहिद अपने पिता को लेकर बरेली महाजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया।

आरोप है कि सभी लोगों ने मुजाहिद के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित 27 नवंबर को थाने पहुंचा और रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष ने मामले की जांच उपनिरीक्षक अनन्त अमोरिया को सौंपी। 26 नवंबर को जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद 27 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.