अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। दातागंज मार्ग पर थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव किसरुआ के निकट देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में मुजाहिदपुर निवासी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कंडेला से दावत खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान किसरुआ गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में सोनू की मौत हो गई, जबकि घायल रंजीत का उपचार जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com