9:53 pm Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

मां को देखने गांव गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर

मां को देखने गांव गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर — 3 जोड़ी पायल, मंगसूत्र, चेन, कुंडल और 20 हजार नकद उड़ाए।

बदायूं 27 नवंबर ।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मां को देखने गांव गए परिवार के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला लोची नगला नई बस्ती निवासी जितेंद्र पाल ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर बताया कि वह 18 नवंबर 2026 को अपने परिवार सहित ग्राम खुनक, थाना बिनावर में अपनी माता जी को देखने के लिए गए थे। जब वह 19 नवंबर 2026 को घर वापस आए तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

पीड़ित के मुताबिक अज्ञात चोर घर से 3 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी चांदी के बिछुए, 2 अंगूठी, 1 टीका, 1 कंठी, 1 चेन, 1 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी कुंडल और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

जितेंद्र पाल ने पुलिस से रिपोर्ट लिखकर माल बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 25 नवंबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.