8:07 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

मतदाता समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

बदायूँ : 26 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवम्बर 2026 को किया जा चुका है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि मा0 आयोग के निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम, बदायूँ में जनसामान्य की किसी भी समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम 17 नवम्बर 2026 से स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 1950 अथवा 05832-266505 है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वोटर हेल्प लाइन एप अथवा https://voters.eci.gov.in के माध्यम से बुक ए कॉल विद बीएलओ टैब पर क्लिक करके भी अपने बीएलओ से संपर्क कर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.