8:19 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ – श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में जागरूकता गतिविधि आयोजित

विद्यालय में अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहने हेतु जागरूकता गतिविधि आयोजित

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, बदायूँ में विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “Stranger Awareness Activity” का आयोजन किया गया। प्रबंधक डी के चड्ढा, अध्यक्ष सुषमा कथूरिया, प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा, एवं समस्त अध्यापिकाएं रागिनी शर्मा, नित्या सैनी, सुरभी सक्सेना,आशा शर्मा , शालिका रस्तोगी, कोमल सैनी, सुधा रानी आदि ने गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अजनबी व्यक्तियों से सावधान रहने तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ बिना माता-पिता अथवा शिक्षक की अनुमति के जाने से बचने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को समझाया गया कि वे किसी अनजान व्यक्ति से अपना नाम, पता, फोन नंबर, स्कूल की जानकारी अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साथ ही, किसी अजनबी द्वारा दी गई वस्तु, खाद्य पदार्थ या किसी अन्य प्रकार के लालच को स्वीकार न करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

बच्चों को यह भी बताया गया कि यदि कभी कोई अपरिचित व्यक्ति उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहे या वे किसी परिस्थिति में असहज अथवा असुरक्षित महसूस करें, तो उन्हें तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए और अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए। विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि किसी भी असहज स्थिति को छिपाने के बजाय तुरंत “नहीं” कहना और मदद के लिए आवाज उठाना बहुत महत्वपूर्ण है।

गतिविधि के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों को समझा। इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में आने वाली विभिन्न परिस्थितियों के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनाना भी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.